फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल 'बेपनाह' के सेट पर लगी आग, दांव पर लगी सेट पर मौजूद 150 लोगों की जिंदगी

Sun, 07 Jan 2018 04:54 PM IST
amarujala.com-Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
Fire
कलर्स चैनल के अपकपिंग शो बेपनाह के सेट पर आग बीती रात आग लग गई। ये हादसा शूटिंग के दौरान हुआ। हादसे के वक्त तकरीबन 150 लोग सेट पर मौजूद थे। दमकल विभाग के जरिए देर रात आग पर काबू पा लिया गया। खबरों की मानें तो मौके से एक लाश बरामद हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
harshad chopra
बता दें कि 15 जनवरी 2018 से शुरू होने वाले शो बेहपनाह में जेनेफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन सीरियल की शूटिंग के दौरान सेट पर लगी आग से हड़कंप मच गया। बता दें कि हादसे के वक्त बच्चे भी मौजूद थे। हादसे के चलते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
harshad chopra
बताया जा रहा है कि जेनेरेटर में स्पार्क होने से ये हादसा हुआ है। वहीं, 'बेपनाह' के सेट के पास ही सीरियल 'हासिल' का भी सेट बना हुआ है। बता दें कि कलाकर जेनेफर विंंगेट के साथ ये तीसरा हादसा हुआ है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में जैनेफर के शो 'बेहद' के सेट पर भी आग लग गई थी।
विज्ञापन

4 of 4
Serial
सेट पर लगी आग में लीड कलाकर कुशाल टंडन और अनेरी वजानी फंस गए थे। उस समय कुशाल टंडन (अर्जुन) और जेनेफर विंगेट (माया) का वेडिंग सीक्वेंस सीन फिल्माया जा रहा था।  बता देंकि पिछले साल फरवरी में भी सीरियल 'बेहद' के सेट पर दोबारा आग लग गई थी। उस समय कुशाल का गला, पैर और जेनेफर की पीठ जल गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें