फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इस ऑफर को कबूल लेती तो खत्म हो सकता था सपना चौधरी का डांस करियर, लेकिन...

Mon, 12 Feb 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Choudhary
बिग बॉस के बाद सपना चौधरी ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हैं कि उनके साथ हर कोई सेल्फी खिंचवाने के लिए बेचैन रहता है। हरियाणा की शान इन दिनों अभय देओल के साथ फिल्म 'नानू की जानू' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच सपना चौधरी को ऐसे ऑफर मिल रहे हैं जिससे उनकी पहचान ही बदल सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sapna Choudhary
सपना चौधरी का हरियाणा में काफी नाम है। यहां तक की लोग उनके शो को देखने के लिए कोसों दूर से आते हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि मशहूर डांसर सपना चौधरी को राजनीति में आने के ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Choudhary
जब इस मामले पर सपना चौधरी से पूछा तो उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी। सपना ने कहा - 'अप्रोच तो किया जा रहा है लेकिन अभी मुझे कोई भी दिलचस्पी नहीं है देखेंगे आगे क्या होता है?'

4 of 5
Sapna Choudhary
इसके साथ ही सपना ने कहा - 'शो के बाद मैंने महसूस किया मेरा मकसद पूरा हुआ। मैं चाहती थी सभी को पता चला कि यहां पर भी टैलेंट है। आपको बता दें, बिग बॉस के दौरान सपना चौधरी को काफी पसंद किया गया। हालांकि वह कुछ दिनों बाद ही घर से बेघर हो गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Choudhary
बाहर निकलते ही सपना ने अभय देओल के साथ फिल्म 'नानू की जानू' साइन की। इस फिल्म को फराज हैदर डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें