फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री के साथ हुआ बड़ा हादसा, कुत्ते के काटने से खराब हुआ था चेहरा, करवाई सर्जरी

Sat, 16 May 2020 02:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना मकबूल - फोटो : अमर उजाला
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सना मकबूल इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह छोटे पर्दे के 'इशान', 'कितनी मोहब्बत 2', 'अर्जुन' और 'आदत से मजबूर' जैसे कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं। सना मकबूल ने खुलासा किया है उनके चेहरे पर कुत्ते ने काट लिया है जिसकी वजह से उन्हें अपनी सर्जरी करवानी पड़ी है। चेहरे पर कुत्ते के काटने की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
सना मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया
सना मकबूल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कुत्ते के काटने के बाद वह किस तरह के मासिक तनाव से गुजर रही हैं। पोस्ट में अपने साथ हुए हादसे को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह इससे उबरने की कोशिश भी कर रही हैं। सना मकबूल ने अपने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, मैं ठीक हो रही हूं और अच्छा कर रही हूं। मैं गायब नहीं हुई थी'।
विज्ञापन

3 of 5
सना मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया
सना मकबूल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे पता है कि मैं आपको इसकी देरी से जानकारी दे रही हूं, लेकिन मेरे साथ बड़ी घटना हो गई थी। एक इंसान और एक कलाकार के तौर पर आपको अपने चेहरे से बहुत प्यार होता है। हालांकि, कुत्ते के काटने के बाद मुझे अपने चेहरे की सर्जरी करवानी पड़ी। 
 

4 of 5
सना मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया
सना मकबूल ने अपनी पोस्ट को खत्म करने हुए़ कहा, 'एक बुरी दुर्घटना, जिंदगी भर के लिए निशान छोड़ गई है और अब मैं पूरी जिंदगी डर कर रहूंगी। ये बात सोचते हुए मेरा दिल टूट जाता है कि अब मेरी जिंदगी पहले जैसी कभी नहीं होगी और यह बात मानसिक तौर पर मुझे परेशान कर रही है। मुझे हिम्मत दिखानी होगी तो मैं इस मुश्किल वक्त में अपनी हिम्मत दिखा रही हूं। जिंदगी के कुछ सिखाने के अपने ही तरीके होते हैं, शो जारी रहना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना मकबूल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सना मकबूल के इस दर्दनाक पोस्ट पर उनके तमाम फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके साथ हुई इस खतरनाक दुर्घटना के लिए दुख प्रकट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सना मकबूल छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। उन्हें कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। 

पढ़ें: रामानंद सागर के 'रामायण' की 'सीता' दीपिका ने पीएम मोदी को बताया 'राम', 'रावण' के सवाल पर दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें