फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानंद सागर के 'रामायण' की 'सीता' दीपिका ने पीएम मोदी को बताया 'राम', 'रावण' के सवाल पर दिया ये जवाब

Sat, 16 May 2020 01:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
दूरदर्शन का बहुचर्चित पौराणिक कार्यक्रम 'रामायण' और इससे जुड़े कलाकार बीते कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस सीरियल में अरुण गोविल ने 'राम', दीपिका चिखलिया ने 'सीता' और सुनील लहरी ने 'लक्ष्मण' का किरदार निभाया था। 'रामायण' सीरियल के दोबारा प्रसारण पर भी इन सभी सितारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं सितारे भी सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में खुलकर अपने दिल की बातें और किस्से दर्शकों को बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद खास बात बोली है जिसकी वजह से वह एक बार फिर से सुर्खियो में आ गई हैं। दरअसल दीपिका चिखलिया ने हाल ही में बीबीसी हिंदी से बात की। इस दौरान उन्होंने इस समय भी 'रामायण' सीरियल को मिल रहे प्यार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, साथ ही उन्होंने आज के वक्त के 'राम' और 'रावण' भी बताए। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया से पूछा गया कि वह आज से समय में रावण किसे मानते हैं? तो इस पर उनका जवाब 'लालच' था। उन्होंने कहा कि 'लालच आज के समय में सबसे बड़ा रावण है'। वहीं उनसे जब पूछा गया है आज के दौरान का 'राम' कौन है तो उन्होंने बेहद खास अंदाज में जवाब दिया। दीपिका चिखलिया को आज के वक्त के 'राम' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगते हैं। 

4 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका चिखलिया ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन कोशिश करते रहते हैं कुछ अच्छा करने की, इसलिए आज के समय के राम पीएम नरेंद्र मोदी हैं'। सोशल मीडिया पर दीपिका चिखलिया के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया जल्द ही नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला
अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। दीपिका चिखलिया की आने वाली फिल्म का नाम सरोजिनी नायडू है। यह फिल्म सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में दीपिका मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। सरोजिनी का पहला पोस्टर खुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें