फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस-3' ने क्या से क्या कर दिया सलमान का हाल, अब सोनी ने भी दिया बड़ा झटका

Tue, 26 Jun 2018 08:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman khan
सलमान खान की फैन फॉलोइंग ने भले ही उनकी फिल्म 'रेस-3' को बॉक्स ऑफिस पर डूबने से बचा लिया लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता लगातार गिर रही है। बिग बॉस की भले ही वह लगातार मेजबानी करते रहे हैं परंतु उसकी टीआरपी निरंतर नीचे आती रही है और अब छोटे पर्दे पर सोनी चैनल ने सलमान को जोर का झटका दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Dus Ka Dum
सलमान हाल में इस चैनल पर रियलिटी शो 'दस का दम' नौ साल बाद लेकर लौटे थे मगर वह दर्शक नहीं जुटा सके। नतीजा यह कि उनके डेढ़ घंटे के शो को निर्माताओं/चैनल ने सीधे-सीधे आधे घंटे कम कर दिया है। शो अब सिर्फ एक घंटे का रह गया है। चैनल को उम्मीद है कि कम से कम एक घंटे का शो तो दर्शक देखेंगे ही।
 
विज्ञापन

3 of 7
रेस-3 स्टारकास्ट
उल्लेखनीय है कि सोनी चैनल के खराब प्रचार की वजह से शो को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी थी और नतीजा यह हुआ कि इसकी रेटिंग खराब आई। सूत्रों के अनुसार शो शुरुआती दिनों में 0.9 से 1.0 तक की रेटिंग ही हासिल कर पाया। यह शुभ संकेत नहीं था। शो का 'रेस-3' स्पेशल एपिसोड भी फ्लॉप रहा और इसी से दिखने लगा था कि बॉक्स ऑफिस फिल्म के नतीजे कैसे आएंगे। 

 

4 of 7
race 3
फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन पहले हफ्ते के मुकाबले कहीं ठंडे हैं और जानकार मान रहे हैं कि सेकेंड वीक में फिल्म बमुश्किल 25 करोड़ का बिजनेस कर सकेगी। इसके बाद फिल्म के लिए खास उम्मीद बची नहीं रहेगी क्योंकि शुक्रवार को रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' टिकट खिड़की पर आ जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
race 3
खैर 'दस का दम' और 'रेस-3' के हश्र के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में यह मानने वाले कम नहीं है कि सलमान के लिए अब सावधान हो जाने का वक्त है। हालांकि दस का दम के पक्ष में कुछ लोग यह तर्क दे रहे हैं कि पहले ही यह शो जरूरत से ज्यादा लंबा था इसलिए इसकी नाकामी का दोष सलमान को नहीं दिया जा सकता। 

 
विज्ञापन

6 of 7
salman khan
निर्माताओं को चैनल को पहले ही यह समझना चाहिए था कि दर्शकों को इतने लंबे समय तक नहीं बांधा जा सकता। उन्हें लगा था कि सलमान एक सुपरस्टार हैं और सिर्फ उन्हें देखने के लिए दर्शक शो से चिपके रहेंगे। ऐसे में सोनी दूसरे चैनलों के धारावाहिकों या शोज को पीछे छोड़ देगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। चैनल की रणनीति बेकार साबित हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
salman khan
इसके अलावा एक समस्या यह भी रही कि चैनल शो को ठीक से प्रमोट नहीं कर पाया और सलमान ने भी दस का दम को प्रमोट करने के लिए वक्त नहीं दिया। वह समझत रहे कि सिर्फ सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे वीडियो डालने से टीवी पर उन्हें दर्शक मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें