'बिग बॉस' सीजन 11 में टेलीविजन के फेमस एक्टर हितेन तेजवानी ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि हितेन कम दिनों तक घर में टिक पाए। हितेन इन दिनों अपनी पत्नी गौरी के साथ अमेरिका में है। इस बीच हितेन ने पत्नी गौरी के साथ रोमांटिक डांस का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Hiten Tejwani
हितेन और गौरी की शादी को 14 साल हो गए हैं। इन दोनों का रिश्ता कितना मजबूत है इसकी झलक 'बिग बॉस' के दौरान भी देखने को मिली। इस वक्त हितेन शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए हैं। इस दौरान संगीत सेरेमनी फंक्शन का हितेन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में हितेन गौरी के साथ अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hiten and Gauri
यह गाना 'जानू मेरी जान है' जो कि साल 1975 में आई 'रफ्तार' फिल्म का है। इस गाने पर हितेन, गौरी के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं जिसे देखकर उनके फैंस बेशक खुश हो जाएंगे। असल जिंदगी में हितेन काफी शर्मीले है ऐसे में हितेन का यह रूप उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। आपको बता दें, टेलीविजन के अलावा हितेन फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं।''जॉगर्स पार्क', 'कृष्णा कॉटेज', 'अनवर', 'एंटरटेनमेंट', 'थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क', 'लव गेम्स', 'शोरगुल' और 'सांसें' फिल्में शामिल हैं।
4 of 5
hiten
खबरों की मानें तो हितेन ने फिर से बॉलीवुड की तरफ रुख किया है। हितेन तेजवानी को करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कलंक' में कास्ट किया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम अहमद होगा। वह संजय दत्त के दफ्तर में काम करने वाले शख्स के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
फिल्म में काम मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए हितेन ने कहा, 'इतने अच्छे प्रोजेक्ट से जुड़ कर बहुत उत्साहित हूं। मैं संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ पहली बार काम करने वाला हूं और इससे मुझे काफी उम्मीदें हैं।' हितेन तेजवानी दिसंबर तक अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लेंगे। करण जौहर की फिल्म 'कलंक' भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।