'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' से पहले दर्शकों को एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 'बिग बॉस' के हाल ही में दो प्रोमो वीडियो आए हैं जिसमें घर की लड़कियां एक ओर खुद को सुरक्षित करने का टास्क करते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर लड़कों को नॉमिनेट करती हुई दिखाई दीं। इन दोनों वीडियो को देखने के बाद इतना तय है 'बिग बॉस' के घर का माहौल और बिगड़ने वाला है।