फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: कपल्स स्पेशल होगा बिग बॉस का नया सीजन, सलमान का इशारा मिलते ही सितारों की तलाश शुरू

Thu, 27 May 2021 06:52 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : twitter@ColorsTV
अभिनेता सलमान खान भले निजी जीवन में शादी की बात चलने पर ही उछल जाते हों लेकिन दूसरों की जोड़ियां बनाने में उन्हें बहुत सुख मिलता है। छोटे परदे पर अपनी मेजबानी में होने वाले शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में भी वह ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं।

‘कपल स्पेशल’ शो होने के आसार
शो के बीते सीजन में अभिनव शुक्ला और अली गोनी ने रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन के साथ जोड़ियां बनाकर जो रास रचाया, वह सलमान खान को भा गया है। इस बार पूरा शो ही ‘कपल स्पेशल’ होने के आसार बनते दिख रहे हैं।

अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकता है शो
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के दरवाजे इस साल अक्टूबर के आसपास खुलने की उम्मीदें बनने लगी हैं। तब तक रणवीर सिंह का गेम शो भी फिनाले पा लेगा और इसके फिनाले के साथ ही सलमान खान की एंट्री भी प्लान की जा रही है। ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) का खास आकर्षण इस बार घर में बुलाए जा रहे सेलेब्रिटी कपल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : twitter@ColorsTV
शो में इन सेलेब्रिटी कपल्स के साथ कुछ आम जोड़ियां भी होंगी। सलमान खान इस शो पर लोकप्रियता पाने के लिए इसमें होने वाली फूहड़ और सस्ती हरकतों से भी खफा हैं। उन्हें लगता है कि शो को ’हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसा लुक मिलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए केप टाउन में श्वेता तिवारी - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
सलमान खान की मंशा से चैनल की क्रिएटिव टीम का भी मन मिल गया है। बताया तो ये भी जा रहा है कि चैनल के एक और शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग के लिए मुंबई से तमाम कलाकार रोहित शेट्टी के साथ इन दिनों केप टाउन में हैं। इन कलाकारों में से एक एक करके कुछ नाम लीक किए जाने की तैयारी चल रही है और फिर इन नामों को लेकर दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के हिसाब से शोज के नाम तैयार किए जाएंगे।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के इस साल कपल्स स्पेशल होने की खबर लीक होते ही इसे बनाने वाली कंपनी एंडेमॉल शाइन इंडिया के अधिकारियों के पास उन कलाकारों के फोन आने शुरू हो चुके हैं जिनकी हाल ही में शादियां हुई हैं। शो में नए नवेले कपल्स के अलावा कुछ कपल्स उम्रदराज जोड़ियों के भी होंगे और साथ ही कुछ ऐसी जोड़ियां भी तलाशी जा रही हैं जिनके नाते कुछ साल के रिश्तों क बाद टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media
अभी तक ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) का जो खाका बनकर तैयार हुआ है उसके मुताबिक इस सीजन में 10 सेलेब्रिटी जोड़ियों के साथ पांच आम लोगों से चुनी गई जोड़ियां होंगी। कुल 30 लोगों का चुनाव किया जाएगा। इनमें से कितनी जोड़ियां पहली बार में ही अंदर चली जाएंगी और कितनी जोड़ियां बीच बीच में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस में प्रवेश करेंगी, इस बारे में शो की क्रिएटिव टीम लगातार सोच विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें