टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर डॉ. हाथी (कवि कुमार) की अचानक हुई मौत से अब तक हर कोई हैरान है। बता दें कि उनकी मौत हाल ही में कार्डियक अटैक आने से हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
Kavi Kumar Azad
46 साल के कवि कुमार लंबे समय से खराब स्वास्थ्य के कारण बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें अपना वजन कम करने को कहा था लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 5
dr hathi
कवि कुमार का वजन एक समय 265 किलो था, लेकिन सर्जरी के बाद वह 140 किलो के रह गए थे। इसके बाद भी उनकी दिक्कतें कम नहीं हुई। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें एक और सर्जरी की सलाह दी थी, लेकिन वो इसके लिए राजी नहीं हुए। दूसरी सर्जरी के बाद उनका वजन 90 किलो तक कम हो सकता था, लेकिन कवि को लगा कि अगर वो सर्जरी कराएंगे तो वो फिर बेरोजगार हो जाएंगे।
4 of 5
dr hathi
दरअसल कवि कुमार ने 8 साल पहले जब बैरिएट्रिक सर्जरी कराई थी और इस सर्जरी को डॉ. मुफी लाकडवाला ने मुफ्त में किया था। इसके अलावा बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले समलान खान ने उनकी मदद की थी। उन्होंने कवि कुमार की दवाइयां, ऑपरेशन और बाकी का खर्च उठाया था।
8 साल पहले कवि कुमार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, ऐसे में सलमान खान उनके लिए मसीहा बनकर आए थे। लेकिन जब एक और सर्जरी की बात डॉक्टरों ने उन्हें कही तो वह नहीं माने। उन्हें डर था कि वजन कम होने से उन्हें शो से निकाला जा सकता है।