बिग बॉस 18 के होस्ट और बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही अपना 59वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल फैंस अभिनेता को शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर के बाहर आते हैं। अब इस साल बिग बॉस 18 के सेट पर भाईजान के बर्थडे सेलिब्रेशन की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। वीकेंड के वार एपिसोड में एक तरफ भाईजान घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी ओर सभी मिलकर सलमान के जन्मदिन को और खास बनाएंगे।