फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे

Thu, 26 Dec 2024 03:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 18’ में कुछ समय पहले एडिन रोस, यामिनी मल्होत्रा बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं। यह दोनों शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर गईं, लेकिन जल्द ही दोनों शो से बाहर हो गईं। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया। एडिन, यामिनी ने मीडिया को बिग बॉस 18 में चल रहे लव एंगल की सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस 18' की प्रतियोगी यामिनी मल्होत्रा-एडिन रोस - फोटो : इंस्टाग्राम

अब ‘बिग बॉस’ के कई सीजन आ चुके हैं। हर सीजन में कोई ना कोई लव एंगल जरूर नजर आता है। कुछ प्रतियोगी तो शो से बाहर जाने के बाद भी रिलेशनशिप में बने रहे। लेकिन अकसर शो पर आरोप लगता है कि इसमें जो लव एंगल दिख रहा होता है, वह फेक यानी झूठा होता है। ऐसा ही एक खुलासा ‘बिग बॉस 18’ की दो पूर्व प्रतियोगियों एडिन रोस और यामिनी मल्होत्रा ने भी किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
यामिनी मल्होत्रा-एडिन रोस - फोटो : इंस्टाग्राम

एडिन-यामिनी का खुलासा 
मीडिया से बातचीत करते हुए एडिन, यामिनी ने बताया कि आप लोग ‘बिग बॉस 18’ में जो लव एंगल देख रहे हो, वो सब फेक यानी झूठे और नकली हैं। यामिनी और एडिन का कहना है कि शो में कुछ लोग, रोमांटिक रिलेशनशिप में दिख रहे हैं, जबकि असल में ऐसा है नहीं। जब यह लोग बिग बॉस के घर से बाहर आएंगे तो अपने-अपने रास्ते चल देंगे। अगर एडिन और यामिनी का दावा सही है तो जो प्रतियोगी इस समय ‘बिग बॉस 18’ में एक कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं, क्या वह नाटक कर रहे हैं? यह सवाल अब दर्शकों के जेहन में उठ सकता है। 

Hania Aamir: पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का अमेरिकी कार्यक्रम में अपमान, बीच में छोड़ी फैन मीट,अब दी सफाई 
विज्ञापन

3 of 5
करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

चूम दरांग-करण वीर के बीच नजदीकियां 
अगर इस समय ‘बिग बॉस 18’ को देखें तो इसमें चूम दरांग और करण वीर मेहरा ऐसे प्रतियोगी हैं, जाे काफी नजदीक नजर आते हैं। इनके बीच कुछ कुछ हो रहा है, ऐसा महसूस होता है। दोनों को अकसर साथ बैठे देखा जाता है, साथ में समय गुजारते देखा जाता है।

 

4 of 5
अविनाश और ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@avinash_world, @eishasingh

अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की केमिस्ट्री
चूम दरांग और करण के अलावा अविनाश और ईशा सिंह के बीच भी अच्छी केमिस्ट्री देखी जा रही है। यह दोनों एक कपल की तरह ही बिहेव करते हैं। एक-दूसरे को नॉमिनेट होने से भी बचाते हैं। 

Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगा 'बिग बॉस 18'? सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगे अभिनेता! 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

बिग बॉस जीतने के लिए लव एंगल बनाया गया 
एडिन और यामिनी की बातों पर गौर करें तो जाहिर होता है कि शो जीतने के लिए कुछ प्रतियोगी लव एंगल बना रहे हैं। जिससे दर्शक उनकी जोड़ी को पसंद करें और शो में आगे तक लेकर जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें