टेलीविजन की पुरानी 'गोपी बहू' जिया माणेक (Giaa Manek) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मासूम सा चेहरा और सहमी सी गोपी का किरदार निभाकर जिया माणेक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिया के बाद इस रोल को देवोलीना भट्टाचार्य ने निभाया। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि आपकी पुरानी 'गोपी बहू' 5 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं।