फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11 में रामायण-महाभारत के सवालों पर अटकीं प्राइमरी स्कूल टीचर, फिर भी जीते इतने लाख

Thu, 22 Aug 2019 10:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kaun banega crorepati - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के शुरुआत होते ही दर्शकों की रुचि भी बढ़ती जा रही है। शो में राजस्थान की प्राइमरी टीचर सरोज सिसोदिया पहुंचीं और अच्छा खेलती नजर आईं हालांकि उनका सफर लंबा नहीं चला। अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा सवाल पूछा कि सरोज ने शो को छोड़ना ही उचित समझा।
विज्ञापन

2 of 5
kbc - फोटो : file photo
अमिताभ ने सरोज से पूछा कि रामायण में मेघनाद किसके बेटे हैं? सरोज के लिए इस सवाल का जवाब काफी मुश्किल हो गया था। इसका सही जवाब है मंदोदरी। दरअसल मेघनाद, रावण और मंदोदरी के बेटे थे। जब सरोज से पूछा गया कि महाभारत में घटोत्कच, भीम की किस पत्नी का बेटा था? विकल्प में चार ऑप्शन दिए गए- हिडिम्बा, बलंधरा, द्रौपदी और कली। सरोज इसके जवाब में फिर उलझ गईं। सही जवाब था- हिडिम्बा।
विज्ञापन

3 of 5
kbc - फोटो : file photo
सरोज से अमिताभ ने पूछा कि साल 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेटर के नाम क्या हैं? इस सवाल का जवाब सरोज के लिए मुश्किल हो गया। उन्हें विकल्प दिया गया- स्मृति मंधाना, मिताली राज, हरमन प्रीत और झूलन गोस्वामी। इस सवाल का सही जवाब स्मृति मंधाना है।

4 of 5
kbc - फोटो : file photo
शो के टीजर में दिखाया गया कि सरोज कुल 12.50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। ऐसा करने वालीं वो इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट हैं। सरोज से पहले शो में रायपुर की चित्रलेखा राठौर ने 6.40 लाख रुपये जीते थे।

पढ़ें: KBC 11: बदल गई लाइफलाइन, क्या-क्या हुए बदलाव? फंस गए कहीं तो बदल जाएगा पूरा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc - फोटो : file photo
इस वीकेंड अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर सिंधुताई सपकाल पहुंचेंगी। सिंधुताई एक समाज सेविका हैं। जब भी सड़क किनारे कोई अनाथ बच्चा दिखता है तो सिंधुताई उसे अपना लेती हैं। उन्हें अनाथों की मां कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें