छोटे पर्दे पर सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना रहता है। सुर्खियों में रहने की वजह कभी घर के सदस्यों की लड़ाई होती है तो कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दिखता रोमांस। वहीं सलमान खान भी अपने मजाक और गुस्से से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जो बेशक उन्हें पसंद नहीं आएगी।