रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना कैसे घायल हुईं, उन्होंने अभी तक इस बात का खुलासाा नहीं किया है। रुबीना ने जो तस्वीर अपलोड की है, उसमें वह गुलाबी रंग के एक्टिववियर में पीठ पर 5-6 बैंडेज लगाए नजर आ रही हैं। रुबीना की पोस्ट के तुरंत बाद, फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "जल्द ही ठीक हो जाओ", दूसरे ने कहा, "ध्यान रखिए रुबीना जल्दी ठीक हो जाइए"। कुछ फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या हो गया।