फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy-Suraj Nambiar: मौनी की शादी को एक महीने पूरे, माता की चौकी में पति संग लिया मां का आशीर्वाद

Sun, 27 Feb 2022 01:08 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी राय - फोटो : Instagram
अभिनेत्री मौनी रॉय इसी साल सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। मौनी अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। नागिन फेम ये एक्ट्रेस अपने पति के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिनपर फैंस प्यार लुटाते हैं। अब मौनी का आरती करते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मौनी सूरज के साथ आरती करती दिख रहीं हैं। वहीं सूरज और मौनी दोनों साथ में बेहद अच्छे दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मौनी और सूरज - फोटो : Instagram
टेलीविजन सहित फिल्मों में भी एक्टिंग करने वाली मौनी रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सीरियल 'देवों के देव महादेव' में मौनी ने सती का किरदार निभाया था। जिसके बाद से ही उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली। फिर उन्होंने 'नागिन' सीरियल में भी काम किया। दर्शकों ने इस सीरियल को भी इतना प्यार दिया कि ये सीरियल भी हिट रही। वहीं मौनी की शादी को एक महीने हो चुके हैं। मौनी का बंगलुरु के घर में आरती करते हुए एक तस्वीर सामने आई है। साथ ही एक फैन पेज पर उनका आरती करते हुए वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें मौनी और सूरज माता की चौकी में आरती कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
दो दिन पहले ही मौनी अपने पति के साथ आध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंची थी। गुरु से मिलने के बाद मौनी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। साथ ही उन्होंने आश्रम में बिताए पलों का एक वीडियो भी शेयर किया।बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की अपने नवविवाहित जीवन की शुरुआत करने से पहले सद्गुरु से मिलने पहुंचे। तस्वीरों में मौनी और सूरज गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आए। इस मौके पर सूरज ने कुर्ता पहना था, वहीं मौनी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपल सद्गुरु के चरणों के पास बैठकर उनसे आशीर्वाद मांग रहे थे। इस दौरान मौनी ने अपना सिर भी गुरु की गोद में रख लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आभारी हूं सद्गुरु।'

4 of 5
मौनी राय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी बिजलानी, वैनेसा वालिया और कई अन्य लोग शामिल हुए थे। इनकी शादी दो अलग-अलग रस्मों मलयाली और बंगाली में हुई थी। मौनी और सूरज पहली बार 2019 में दुबई में मिले थे। तीन साल बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। सूरज नांबियार का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन परिवार में हुआ था। वह दुबई में एक भारतीय बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सद्गुरु के साथ मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी के वर्क्रफ्रंट की बात करें तो वे एक डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया लिटिल मास्टर' को जज कर रही हैं। शो में मौनी के साथ सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा भी होंगे। मौनी एक्टर के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें