फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रुबीना दिलैक ने इस तरह मनाया पिता का जन्मदिन, अभिनव भी रहे मौजूद

Mon, 26 Apr 2021 05:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार संग रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना ने बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत जैसे दमदार प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार रुबीना अपने शूट में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपना लेटेस्ट अपटेड फैंस संग साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने पिता के जन्मदिन परिवार के साथ ली गईं फोटोज साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलैक के माता-पिता - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना दिलैक ने कैप्शन के जरिए बताया है कि उनके पिता अब 60 साल के हो गए हैं। उन्होंने पिता के जन्मदिन के उत्सव की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री के माता-पिता दिख रहे हैं। दूसरी में केवल उनके पिता हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलैक के पिता - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना द्वारा साझा की गईं अन्य फोटोज में वो खुद भी नजर आ रही हैं। साथ ही पति अभिनव शुक्ला भी मौजूद हैं। फोटो में पूरा परिवार एक साथ काफी खुश दिख रहा है। बता दें कि रुबीना का घर शिमला में है, जिस कारण सभी तस्वीरों में खूबसूरत वादियां और वहां का रहन-सहन देखा जा सकता है।
 

4 of 5
परिवार संग रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही रुबीना दिलैक ने कैप्शन में लिखा कि '60 साल पूरे करने की शुभकामना डैड।' फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि पूरा परिवार साथ में सुंदर नजर आ रहा है और लोग खुशियां मना रहे हैं। रुबीना भी काम से फुरसत लेकर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान साथ में पति अभिनव शुक्ला भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिवार संग रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले खबर थी कि रुबीना और अभिनव के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन्होंने खुद भी बताया था कि वो लोग तलाक लेने वाले थे। लेकिन शो में एक-दूसरे के साथ समय बिताने के बाद दोनों के बीच गजब का बदलाव देखा गया और उनकी गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर आ गई। अब रुबीना और अभिनव एक बार फिर से खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें