फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rozlyn Khan: कौन है रोजलिन खान, कभी खुद कैंसर सर्वाइवर रहीं अब उड़ाया हिना खान का मजाक

Wed, 22 Jan 2025 07:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोजलिन खान एक स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर हैं, जिन्होंने कैंसर से लड़ने के लिए हर मुश्किल का सामना किया। हाल ही में, उन्होंने टीवी अभिनेत्री हिना खान के ऊपर कैंसर से उबरने के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान, रोजलिन खान - फोटो : अमर उजाला
हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कैंसर से जुड़े अपने इलाज के बारे में अपने प्रशंसकों को नई जानकारी देती रहती हैं। इस बीच रोजलिन खान ने हिना खान के ऊपर कैंसर से उबरने और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 7
रोजलिन खान ने हिना खान पर लगाए आरोप! - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
कौन हैं रोजलिन खान
कैंसर से जंग जीत चुकी अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं रोजलिन खान ने हाल ही में अभिनेत्री हिना के ऊपर सोशल मीडिया पर कैंसर को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कैंसर से जुड़े उनके सफर पर भी सवाल उठाए।
 
विज्ञापन

3 of 7
राजलिन का मानना है कि हिना कैंसर को लेकर अफवाह फैला रही हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
स्टेज 4 कैंसर सरवाइवर
असल जिंदगी में, रोजलिन एक कैंसर सर्वाइवर हैं, जिन्होंने कैंसर स्टेज 4 को मात दी है। उन्होंने कैंसर से लड़ने की हर मुमकिन कोशिश की और जीत हासिल की। हिना खान द्वारा सोशल मीडिया पर कैंसर से उबरने के बारे में दिए गए कुछ बयानों से रोजलीन खफा हैं। स्टेज 4 कैंसर से खुद उबर चुकी रोजलीन ने हिना खान पर कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।

4 of 7
रोजलिन ने हिना खान की आलोचना की - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
रोजलिन ने हिना खान की आलोचना की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोजलिन ने कहा, "स्टेज 3 में, पहले सर्जरी, फिर कीमोथेरेपी और फिर रेडिएशन। ये सभी कैंसर से ठीक होने की प्रक्रियाएं हैं। पिछले दो सालों से, मैं इन सभी चिजों के बारे में सीख रहा हूं और मुंबई में कई अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट से बात करते हुए कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने पर काम भी कर रही हूं। अब जब मैं हिना खान को 15 घंटे की सर्जरी कहते हुए देखती हूं, तो मुझे आश्चर्य होता है। 15 घंटे की सर्जरी किस लिए।''

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: सैफ मामले में नया मोड़, घर में घुसे शख्स से मेल नहीं खाता गिरफ्तार हुए आरोपी का चेहरा!
 
विज्ञापन

5 of 7
स्टेज 4 कैंसर सरवाइवर हैं रोजलिन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@rozlynkhan
रोजलीन ने हिना पर लगाए आरोप
कथित तौर पर रोजलिन ने हिना की सर्जरी के बाद की प्रतिक्रिया पर भी आलोचना करते हुए कहा, ''ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकलने के तुरंत बाद वह अपने परिवार के लिए मुस्कुराईं। कोई भी इतनी जल्दी ठीक नहीं हो सकता है। रोजलिन का कहना है कि हिना मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह सभी प्रयास कर रही हैं और चीजों को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर बता रही हैं।''

यह भी पढ़ें:
Daaku Maharaaj Hindi Release: तेलुगु के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी डाकू महाराज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन

6 of 7
रोजलिन ने कैंसर के इलाज के बारे में बताए फैक्ट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@rozlynkhan
रोजलिन ने कैंसर के इलाज के बारे में बताए फैक्ट्स
कथित तौर पर रोजलिन ने हिना द्वारा स्तन-उच्छेदन के बारे में बात करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में पूरे स्तन को हटाना शामिल है, जिसमें आमतौर पर 8 से 10 घंटे लगते हैं, जिसके बाद कुछ नमूनों को विश्लेषण के लिए लैब में भेजा जाता है और फिर इस प्रक्रिया के बाद मरीज को आम तौर पर कई दिनों तक बेहोश रखा जाता है, सर्जरी के तुरंत बाद उन्हें होश में नहीं लाया जाता।

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: पैर में चोट लगने के बाद एयरपोर्ट पर लंगड़ाती दिखीं रश्मिका मंदाना, व्हीलचेयर का लिया सहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोजलीन ने हिना के मुंडे सिर पर भी कसा तंज - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
रोजलीन ने हिना के मुंडे सिर पर भी कसा तंज
रोजलीन ने हिना के मुंडे हुए सिर के बारे में भी कहा कि यह कीमोथेरेपी का एक आम साइड इफेक्ट है। इसे सोशल मीडिया पर दिखाने से क्या होगा।

यह भी पढ़ें:
Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें