फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में आई खटास, क्या शादी के 7 साल बाद लेने जा रहे तलाक?

Thu, 07 Feb 2019 01:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट
मशहूर टीवी सीरियल 'मर्यादा लेकिन कब तक' की लीड एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और राकेश बापट की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। रिद्धि और राकेश की पहली मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी। दोनों को शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया और साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों टीवी के फेमस कपल में से एक माने जाते थे।
विज्ञापन

2 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
अब खबर आ रही है कि रिद्धि और राकेश की पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, रिद्धि डोगरा और राकेश बापट के रिश्ते में अब खटास आ चुकी है और जल्द ही ये दोनों तलाक लेने वाले हैं। दोनों अब साथ नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
खबर तो ये भी है कि पिछले कुछ समय से रिद्धि डोगरा अपने पति राकेश बापट के साथ नहीं बल्कि अलग रह रही हैं। आपसी मनमुटाव के कारण इन दोनों ने तलाक लेने का मन बना लिया है। स्पॉटबॉय.कॉम के मुताबिक, 'जब इस खबर की पुष्टि के लिए राकेश बापट को कॉल और मैसेज किए गए तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।' 

4 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
इस मामले में जब रिद्धि डोगरा करीबी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी से बात की गई तो उन्होंने कहा- 'रिद्धि मेरी अच्छी दोस्त हैं। मुझे माफ करें इस पूरे मामले में मैं कुछ नहीं बोल सकती। मैं उनके बारे में हर चीज जानती हूं लेकिन इस बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ridhi Dogra And Rakesh Bapat
बता दें राकेश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई हिट फिल्म तुम बिन से की थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद राकेश धारावाहिकों 'कुबूल है', 'मर्यादा' और 'बहू हमारी रजनीकांत' में नजर आए। दोनों 'मर्यादा लेकिन कब तक' के सेट पर मिले थे। जहां इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें