टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने राजनीति में कदम रख दिया है। शिल्पा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि 'मुझे नहीं पता लेकिन मेरे पिता पहले कांग्रेस में थे। शरद पवार और सुशील कुमार शिंदे से उनकी अच्छी दोस्ती थी।' ऐसे में सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को ट्रोल किया जाने लगा। यही नहीं उन पर कुछ मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।