फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: अरहान के बेघर होते ही सलमान ने लिया था ये बड़ा फैसला, कनेक्शन रश्मि देसाई से जुड़ा

Sun, 05 Jan 2020 02:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arhaan Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सलमान खान (Salman Khan)अरहान के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। शो में सलमान ने कभी खुलेआम तो नहीं बोला लेकिन हर 'वीकेंड का वार' में वह अरहान की क्लास लगाते नजर आए। यहां तक कि शादी और बच्चे के बारे में भी सलमान ने रश्मि देसाई को बताया था। इस बीच सलमान और अरहान से जुड़ी बड़ी जानकारी आई है। कहा जा रहा है कि सलमान ने अरहान से मिलने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan BIgg Boss 13 - फोटो : twitter
पिंकविला वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' से बाहर होने के बाद अरहान खान से सलमान ने मिलने से इनकार कर दिया। दरअसल, जब भी कोई शो से बाहर होता है तो सलमान उस सदस्य से मुलाकात करते हैं। कंटेस्टेंट के साथ थोड़ा वक्त बिताते हैं और उन्हें कुछ सलाह देते हैं। सलमान के इस फैसले से इतना तो साफ है कि वह अरहान से खफा हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami, Arhaan and Salman Khan - फोटो : twitter
खास बात है कि शो में सलमान अरहान पर चिल्लाते हुए भी दिखे। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद जब रश्मि को अरहान ने प्रपोज किया और उन्होंने स्वीकार किया तो वीकेंड का वार में सलमान ने बड़ा खुलासा किया था। सलमान ने अरहान से कहा था- 'आपको बहुत शौक है बाहर की बातें घर के अंदर करने की। अब तुम बताओ तुम्हारे घर में कौन-कौन है?' अरहान ने कहा था- 'माता-पिता, भाई और बहनें।' इसके बाद सलमान ने कहा था- 'शादी और बच्चा।' सलमान के यह कहते ही रश्मि हैरान हो जाती हैं और उनके सामने फूट फूटकर रोने लगती हैं।

4 of 5
Arhaan, Rashami and Salman Khan - फोटो : twitter
अरहान के शो से बाहर आते ही एक और जानकारी सामने आई थी जिसका कनेक्शन रश्मि देसाई से ही जुड़ा है। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अरहान ने 'बिग बॉस' से बाहर आते ही रश्मि देसाई की घर की चाबी मांगी। प्रोडक्शन ने उन्हें चाबी देने से मना कर दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले 'वीकेंड का वार' में सलमान ने रश्मि से उनके घर की चाबी के बारे में पूछा था। यह वही एपिसोड था जिसमें रश्मि देसाई के भाई गौरव घर के अंदर उनसे मिलने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami, Arhaan and Salman - फोटो : twitter
गौरव के जाते ही सलमान ने रश्मि से कहा था- 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा-'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।' रश्मि के यह कहते ही सलमान ने रश्मि से कहा था- 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा - 'मैं अकेले रहती हूं।' फिर सलमान ने कहा था- 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा- 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' 

'बिग बॉस' एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे संगीत सेरेमनी में होने वाले पति के साथ जमकर नाचीं, आज है शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें