फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शादियां टूटने के बाद फिर से प्यार में पड़ीं श्वेता तिवारी, जानें कौन है वो खास?

Sun, 05 Jan 2020 01:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) बीते दिनों शादी में मनमुटाव की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। श्वेता ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी की यह दूसरी शादी थी जिस वजह से यह विवाद ज्यादा लाइमलाइट मेें रहा। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्वेता एक बार फिर से प्यार में पड़ गई हैं। इस बात का खुलासा खुद श्वेता ने किया।
विज्ञापन

2 of 5
Shweta Tiwari with children - फोटो : Instagram
पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट में श्वेता तिवारी ने तीसरी बार प्यार में पड़ने की बात कबूली। श्वेता तिवारी से जब पूछा गया कि वह इन दिनों किसके प्यार में हैं? जवाब में श्वेता ने कहा कि 'मैं पहले से ही अपने बच्चों के साथ प्यार में हूं। अब मेरे पास किसी और इंसान के लिए न तो प्यार है न ही समय। मैं बच्चों के साथ इस कदर प्यार में हूं कि मुझे किसी और की जरूरत नहीं है।' 
विज्ञापन

3 of 5
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli - फोटो : social media
श्वेता तिवारी ने दो शादियां की। पहली शादी श्वेता ने राजा चौधरी से की थी। राजा चौधरी से जिस वक्त श्वेता ने शादी की थी उनकी उम्र 19 साल थी। राजा से शादी के बाद दोनों की अनबन की खबरें आने लगीं जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है। इसके बाद साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है।

4 of 5
Abhinav Kohli and Shweta Tiwari - फोटो : file photo
श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से रिश्ते बिगड़ने की खबरों के बीच इंटरव्यू दिया था। श्वेता ने अपने दुखभरे पलों को याद करते हुए कहा था- 'मैं बहादुर नहीं हूं। मैं बहुत कमजोर हूं। मैं अपनी परेशानियों से उबरने का प्रयास कर रही हूं। मैं रोती हूं, बिखरती हूं, लेकिन फिर सोचती हूं कि यह स्वाभाविक है।' इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू में भी श्वेता ने निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shweta Tiwari - फोटो : Social Media
श्वेता तिवारी ने कहा था- 'मेरे खानदान ने 5 साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच खुद पर हावी नहीं होने दी।' आपको बता दें, श्वेता इस वक्त टीवी शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में नजर आ रही हैं। उनके साथ वरुण वडोला भी खास भूमिका में हैं।

दीपिका की 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान कपिल ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'क्या हम लोग देश छोड़ जाएं?'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें