शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) दोनों का नाम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में इन दोनों एक्ट्रेस का आमना सामना रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में हुआ। इसके बाद जो हुआ उसकी गवाही सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दे रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी ने रवीना टंडन ने एक साथ खूब मस्ती की। इस बीच रवीना ने शिल्पा से कुछ ऐसा कह दिया कि वहां पर सन्नाटा छा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।