फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Saturday: रणवीर के ग्लैमर के मुकाबले जी टीवी ने खेला इमोशंस का पत्ता, मलाइका भी मुकाबले में

Wed, 13 Oct 2021 01:07 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, संजना भट्ट, मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस हफ्ते का शनिवार टेलीविजन जगत के लिए साल का सबसे बड़ा शनिवार होने जा रहा है। इस दिन टीआरपी की जंग में हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो रणवीर सिंह उतरने जा रहे हैं। उनके शो के जरिये टीआरपी की लिस्ट में भी नंबर वन होने का ख्वाब संजो रहे कलर्स चैनल की कोशिशों को कमजोर करने की तैयारी में हैं सोनी टेलीविजन का डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ और जी टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’। 1 मई 1995 को शुरू होने के बाद से लगातार चलता आ रहा सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ देश का सबसे लंबे समय से चलता चला आ रहा रियलिटी शो भी है। शो के होस्ट हैं आदित्य नारायण। वहीं ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ को अपनी जज मलाइका अरोड़ा के ग्लैमर से मदद मिलने की उम्मीद है। रणवीर सिंह के दृश्यावली आधारित क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ के मुकाबले में सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ ने इस बार मानवीय संवेदनाओं और संघर्ष की गाथाओं को आगे करने का फैसला किया है और अपना पहला तुरुप का पत्ता इस शो के मेकर्स ने दिल्ली की संजना भट्ट के रूप में आगे किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजना भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, कमाल खान, अमानत अली, राजा हसन, संजीवनी और बेला शेंडे जैसे गायकों को हिंदी फिल्म जगत से परिचित कराने वाले सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ की वापसी इस बार शंकर महादेवन, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को बतौर जज शामिल करने के साथ हो रही है। तीन महीने से इसके ऑडीशंस चलने की जानकारी चैनल ने साझा की है और साथ ही साझा की है उस प्रतिभागी की दास्तान जो अपने बच्चे को लेकर ऑडीशन देने पहुंच गईं। ये किस्सा है दिल्ली की एक प्रतिभागी संजना भट्ट का।
विज्ञापन

3 of 5
सारेगामापा के ऑडीशन में संजना भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ के जज यह देखकर अवाक रह गए कि संजना ने मंच पर अपनी छह महीने की बच्ची को संभालते हुए बड़ी खूबसूरती से गाना गाया। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर जज विशाल ददलानी ने कहा, ‘‘इतनी सादगी और बेदाग पवित्रता पर भला किसका दिल नहीं पिघलेगा? यह पूरी तरह एक जादू है। मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि मांओं में एक अलग तरह की शक्ति होती है। उन्होंने अपने एक हाथ में अपनी बच्ची को संभाला और फिर भी बड़ी खूबसूरती से गाया।”

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच रणवीर सिंह ने भी ये खुलासा किया है कि दृश्यावली आधारित क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ को साइन करने से पहले भी उनके पास रियलिटी शो की मेजबानी के तमाम प्रस्ताव आए। वह कहते हैं, ‘मेरे पास पिछले छह साल से ऐसे प्रस्ताव लगातार आते रहे हैं। लेकिन, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो आज की पीढ़ी के दर्शकों से सीधा संवाद स्थापित कर सके। ये दौर दृश्य माध्यम का है। युवा पीढ़ी भी इनके प्रति काफी आकर्षित होती है। ये बात सही है कि टेलीविजन पर काम करने में दबाव बहुत झेलना पड़ता है क्योंकि सिनेमा की तरह यहां लंबी तैयारी का वक्त नहीं मिलता लेकिन मैं इसे एक नई चुनौती की तरह ले रहा हूं। उम्मीद है कि लोगों को मेरा ये प्रयास पसंद आएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, अपने फैशनेबल अंदाज के चलते सुर्खियों में रहने वाली अदाकारा मलाइका अरोड़ा की झलक छोटे परदे पर जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दूसरे सीजन की जज के तौर पर दिखने वाली है। वह कहती हैं, ‘जब डांसिंग की बात आती है तो हर बार मुझे लगता है कि मैंने सबकुछ देख लिया है, लेकिन ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसा शो हर बार मुझे गलत साबित देता है! मेरे लिए इस तरह के जुनूनी डांसर्स को देखना और उनके सफर का एक छोटा-सा हिस्सा बनना सीखने लायक अनुभव है। शो के दूसरे जजों गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ मेरा बहुत बढ़िया रिश्ता है। हम तीनों मिलकर अपनी-अपनी विशेषज्ञता के आधार पर टैलेंट को परखेंगे और इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' खोजेंगे।’ ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ - सीजन 2 का प्रीमियर 16 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन होगा। शो के मेजबान रहेंगे मनीष पॉल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें