फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस कंटेस्टेंट को देख रवीना टंडन को याद आए अक्षय कुमार, बोलीं- 'आज मैं...'

Thu, 05 Sep 2019 01:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon and Akshay Kumar - फोटो : instagram
रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'मोहरा', 'बारूद' और 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं। एक तरफ जहां इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीं दूसरी ओर इन सभी फिल्मों में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की केमिस्ट्री को प्रशंसकों ने पसंद किया। यहां तक कि दोनों के अफेयर की भी खबरें आईं। इस बीच रवीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अक्षय कुमार को लंबे अरसे बाद याद करती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : instagram
रवीना इन दिनों 'नच बलिए 9' को जज कर रही हैं। जिसमें उनका साथ अहमद खान दे रहे हैं। इस शो के प्रोमो वीडियो को स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में रवीना 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) के आने वाले एपिसोड की थीम के बारे में वहां मौजूद लोगों को बता रही हैं। इस दौरान रवीना बातों ही बातों में अक्षय कुमार का नाम लेती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar raveena tandon - फोटो : file photo
रवीना कहती हैं- 'आज पूरा थीम ही उल्टा पुल्टा है। आज मैं अक्षय कुमार बनती हूं और आप रवीना बन जाइए।' 'नच बलिए' का यह प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा गया है- 'नच जोड़ियां इस बार आपके लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आएंगी। क्या आप उल्टा-पुल्टा वीकेंड के लिए तैयार हैं?' 
 

4 of 5
Shantanu Maheshwari with girlfriend - फोटो : instagram
इस वीडियो में आप देखेंगे शान्तनु माहेश्वरी साड़ी पहने हुए हैं जबकि उनकी बलिए लड़कों के कपड़ों में नजर आ रही हैं। शान्तनु पीले रंग की साड़ी में नजर आ रहे हैं। शान्तनु का स्टाइल देखकर आपको अक्षय और रवीना के 'टिप-टिप बरसा पानी' वाले गाने की याद आ जाएगी। ऐसे में शान्तनु को इसी साड़ी में देखकर रवीना ने अक्षय को याद किया। आपको बता दें, 'नच बलिए 9' के आने वाले एपिसोड में आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल' फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayushmann khurrana - फोटो : social media
आयुष्मान को आगामी फिल्म में ‘पूजा’ के किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं और इस अनूठे कॉन्सेप्ट के लिए‘नच बलिए’ के इस हफ्ते की थीम किरदारों की अदला-बदली रखी गई है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कुछ नया करने के प्रयास में जज रवीना टंडन ने आयुष्मान खुराना और अहमद खान को हील्स में उनके साथ डांस करने को भी कहा। शूटिंग पर मौजूद लोग बताते हैं कि दोनों ने ही बड़े ही आराम से इस चुनौती को स्वीकार भी कर लिया। बता दें कि आयुष्मान और नुसरत स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल'  13 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें:- Nach Baliye 9: रवीना के साथ डांस कर रहे थे सनी देओल, भावुक बेटे करण की वजह से वीडियो हुआ वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें