फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कप चाय और कॉफी के बदले कीकू शारदा को चुकाने पड़े 78 हजार, बिल देखकर छूट जाएंगे पसीने

Thu, 05 Sep 2019 06:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kiku Sharda - फोटो : Social Media
'द कपिल शर्मा शो' के मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा हाल ही में इंडोनेशिया के बॉली में छुट्टियां मनाने गए थे। इस दौरान कीकू ने एक होटल से एक कप चाय और कॉफी ऑर्डर की, लेकिन जब इस ऑर्डर का बिल आया तो वो इसे देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
Bill - फोटो : Social Media
कीकू शारदा ने अपने ट्विटर पर बिल की कॉपी शेयर की है। ये बिल 1000-2000 नहीं बल्कि पूरे 78,650 का है। लेकिन इसे देखकर कीकू परेशान नहीं हुए बल्कि खुशी से एन्जॉय करते रहे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतना लंबा-चौड़ा बिल आने के बाद भी कीकू ने महज कुछ सौ रूपए का ही बिल भरा। 
विज्ञापन

3 of 5
Kiku Sharda - फोटो : Twitter
दरअसल इंडोनेशिया के 100 रुपिया, भारतीय मुद्रा के हिसाब मात्र 0.51 पैसे होते हैं। इसी वजह से कीकू शारदा को  78,650 रुपिया के बदले मात्र 400.91 रूपए ही भरने पड़े। कीकू ने अपने ट्विटर पर भी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उन्होंने सिर्फ 400 रुपए का ही बिल चुकाया है।

4 of 5
कीकू शारदा
कीकू ने लिखा- 'मेरा बिल एक कैपेचीनो और एक चाय के लिए 78,650 रुपये है। लेकिन में शिकायत नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैं बाली, इंडोनेशिया में हूं। ये इंडियन करेंसी के हिसाब से 400 रुपये है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kiku Sharda with wife - फोटो : file photo
बता दें कि कीकू शारदा का नाम बीते दिनों विवादों में आ गया था। कीकू सहित 7 लोगों पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा था, लेकिन इन आरोपों पर कीकू ने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम जबरजस्ती इस विवाद में घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें