फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की कॉमेडी देख रानी मुखर्जी हुईं लोटपोट, हिना की ली क्लास

Sun, 07 Jan 2018 08:05 AM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस के सेमीफिनाले वीक में पहुंची रानी मुखर्जी ने सलमान के साथ जमकर मस्ती की और साथ ही शो के मुख्य घर में जाकर सभी कंटेस्टेंट के साथ ढेर सारा इन्जॉय किया। रानी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' की प्रमोशन के लिए शो में पहुंची।
विज्ञापन

2 of 5
Puneesh Sharma
बता दें कि शो अपनी चरम सीमा पर है और मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हुई लाइव पब्लिक वोटिंग भी बंद हो चुकी है। ऐसे में आज रात यानि की 6 जनवरी के शो में देखने को मिलेगा कि रानी मुखर्जी घरवालों से मिली। रानी ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें हर कंटेस्टेंट को किसी एक सदस्य की नकल करनी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Rani Mukerji
इस खेल में लव और पुनीश ने एक दूसरे का किरदार निभाया तो वहीं शिल्पा को हिना का और हिना को शिल्पा का किरदार निभाना पड़ा। बारी विकास और आकाश की तो दोनों ने एक-दूसरे के बखूबी किरदार निभाए। इस बीच रानी को बहुत मजा आया और बहुत इन्जॉय भी किया। 

4 of 5
Rani Mukerji
बता दें कि सलमान और रानी एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं। जिसमें 'हेलो ब्रोदर' जैसी हिट फिल्म भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रानी फिल्म से जुड़े कई राज बिग बॉस के सेट पर खोलने वाली हैं। यहां तक कि सलमान को भी फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर बेहद पसंद आया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rani Mukerji
याद हो तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीजिंग पर फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर को अटैच किया गया था। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' डायरेक्ट की थी।  बता दें कि यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें