धारावाहिक ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ दर्शकों का बेपनाह प्यार हासिल कर रहा है। ध्रुव और धानी की जिंदगी मे जैसे मोड़ आ रहे हैं, शो में भी टर्न ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस शो में होली के सेलेब्रेशन का सीक्वेंस भी नजर आएगा। धानी चौबे का रोल कर रही मेघा रे ने बताया कि शो में नया टर्न आने वाला है। होली के दिन मेरा इस घर मे आखरी दिन होगा। इस दिन ड्रामा अपने हाई पॉइंट पर होगा। अगर होली में हमें छुट्टी मिली तो परिवार और दोस्तो के साथ जमकर होली मनाऊंगी।