फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan: शूटिंग के दौरान कैमरे के पीछे ऐसे रहते थे सितारे, 'सीता' ने शेयर की तस्वीर

Sat, 25 Apr 2020 08:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहा है। ऐसे में टीवी की सीता दीपिका चिखलिया भी पीछे नहीं रहीं। दीपिका ने ट्विटर पर 'रामायण' की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दीपिका के साथ अरुण गोविल और रामानंद सागर नजर आ रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan - फोटो : file photo
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'कैमरे के पीछे।' तस्वीर में रामानंद सागर किताब से पढ़कर दीपिका और अरुण गोविल को कुछ समझा रहे हैं। इन तीनों के पीछे लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का रोल निभाने वाले कलाकार खड़े हुए हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये सभी जंगल में हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ramayan - फोटो : Instagram
दीपिका 'रामायण' के प्रसारण के बाद से लगातार कुछ न कुछ 'रामायण' से जुड़ा पोस्ट करती रहती हैं। टीवी पर 'रामायण' का दोबारा प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ था। 'रामायण' के खत्म होने के बाद अब उसके आगे की कड़ी 'उत्तर रामायण' दिखाया जा रहा है। 'रामायण' का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद अभिनेत्री ने एक भावुक पोस्ट किया था। 

4 of 5
dipika chikhalia - फोटो : social media
इस पोस्ट में अभिनेत्री ने 'रामायण' से जो सीख मिली है उसे जिंदगी में उतारने की गुजारिश अपने प्रशंसकों से थी। इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- 'ये कभी नहीं खत्म होगा। इसने आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाया..जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।' अपने इस पोस्ट में दीपिका ने जहां 'रामायण' से मिली सीख को जीवन में उतारने की बात कही तो वहीं लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की बात भी कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shri Krishna - फोटो : file photo
आपको बता दें, 'रामायण' टीआरपी में नंबर एक पर है। वहीं अब रामानंद सागर का एक और सीरियल श्रीकृष्णा का दोबारा प्रसारण जल्द ही शुरू होने वाला है। दर्शकों की भारी मांग और दूरदर्शन की जबरदस्त टीआरपी के बाद चैनल ने इस शो को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। 

अरहान के 15 लाख निकाले जाने के बाद अब बोलीं रश्मि देसाई, कहा- 'हां मैने गलती की'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें