फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 साल पहले 'रामायण' में इन दो सितारों ने निभाया था दशरथ-कौशल्या का रोल, असल जिंदगी में है ये रिश्ता

Wed, 22 Apr 2020 04:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jayshree Gadkar Bal Dhuri - फोटो : twitter
33 साल बाद एक बार फिर से रामानंद सागर की 'रामायण' में निभाया गया एक-एक किरदार चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ ही इन सितारों से जुड़ी ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं जिससे प्रशंसक अब तक अनजान हैं। आज हम आपको रामायण के दो मुख्य किरदारों के बारे में बताएंगे। ये दोनों किरदार महाराज दशरथ और उनकी पत्नी कौशल्या हैं। आगे की स्लाइड में जानिए इन दोनों से जुड़ी बातें...
विज्ञापन

2 of 5
Ramayan Bal Dhuri Jayshree Gadkar - फोटो : file photo
'रामायण' में दशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया था और माता कौशल्या का जयश्री गाडकर ने। ये दोनों असल जिंदगी में पति पत्नी हैं और सीरियल में भी इन दोनों ने इसी किरदार को जिया। खास बात है कि ये दोनों 'रामायण' सीरियल के अलावा मराठी सिनेमाजगत में दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में भी शुमार हैं। दोनों ही मराठी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jayshree Gadkar - फोटो : file photo
जयश्री कर्नाटक की रहने वाली थीं। जयश्री ने मराठी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में ही काम करना शुरू कर दिया था। इनकी पहली फिल्म 'तमाशा' थी। इसके बाद साल 1955 में वी शांताराम की फिल्म 'झनक झनक झनक पायल बाजे' की। 

4 of 5
Jayshree Gadkar - फोटो : file photo
इसके बाद धीरे धीरे ये आगे बढ़ती रहीं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जयश्री की हिट फिल्मों में 'सांगते एका', 'अवगाची संसार', 'मानिनी' शामिल हैं। हालांकि यह अब हमारे बीच नहीं हैं। इन्होंने 2008 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बाल धुरी की बात करें तो ये भी मराठी सिनेमा में नामचीन चेहरा हैं। ये मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan Bal Dhuri - फोटो : file photo
हिंदी फिल्मों में 'जय बजरंग बली', 'ईश्वर', 'सौतन की बेटी' शामिल हैं। मराठी और हिंदी के अलावा बाल धुरी ने गुजराती फिल्मों में भी काम किया। इस तरह से बाल धुरी ने करीबन 20 फिल्मों में काम किया है। हालांकि ज्यादातर लोग इन्हें टीवी पर महाराज दशरथ के रोल में ही जानते हैं। 

TRP में नंबर एक पर 'रामायण' से मशहूर निर्माता के पिता के निधन तक, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें