फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के 'राम' सहित इन पांच सितारों को भगवान मानकर पूजने लगे थे लोग, आज भी पॉपुलैरिटी वैसी ही

Fri, 24 Apr 2020 05:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ramayan and Mahabharat - फोटो : twitter
टेलीविजन पर ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने सीरियल्स में भगवान का किरदार निभाया। इन सीरियल्स में 'रामायण' के अरुण गोविल से लेकर 'महाभारत' के भगवान कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज का नाम शामिल है। इन सभी सितारों ने टीवी पर अपने रोल को इस कदर जिया कि लोग असलियत में ही इन्हें भगवान मानने लगे थे। जानिए ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्हें लोग भगवान का दर्जा देकर पूजने लगे थे।
विज्ञापन

2 of 6
arun govil - फोटो : social media
अरुण गोविल- रामायण 
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था। इस किरदार में वो ऐसे ढले कि लोग इनकी भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
dipika chikhalia - फोटो : social media
दीपिका चिखलिया- रामायण 
दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' में सीता का रोल निभाया था। इस रोल की वजह से दीपिका की लोग पूजा करने लगे थे। इस रोल ने दीपिका को रातोंरात ही स्टार बना दिया था। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद एक बार फिर से ये अभिनेत्री लाइमलाइट में आ गई हैं। 

4 of 6
Dara singh as hanuman - फोटो : social media
दारा सिंह- रामायण
फिल्म 'बजरंगबली' में दारा सिंह ने हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद वो रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान बने। इस रोल को दारा सिंह ने ऐसे निभाया कि लोगों जब भी हनुमान का नाम लेते तो उनके सामने दारा सिंह जी की हनुमान की छवि आने लगी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Swapnil Joshi - फोटो : twitter
स्वप्निल जोशी- श्रीकृष्णा
स्वप्निल जोशी ने रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' सीरियल में भगवान कृष्ण की युवावस्था का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद लोग स्वप्निल की भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। इस बात का खुलासा स्वप्निल ने भी एक इंटरव्यू में किया था। स्वप्निल ने बताया था कि उनके एक फैन ने भगवान से डरकर सिगरेट पीना तक छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nitish Bharadwaj - फोटो : twitter
नीतीश भारद्वाज- महाभारत
'महाभारत' में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस सीरियल में उनकी वेशभूषा और डायलॉग बोलने के तरीके के अलावा चेहरे के भावों ने लोगों को बांधे रखा था। नीतीश के कृष्ण के किरदार से लोग इतने जुड़ गए थे कि लोग इन्हें असलियत में भगवान मानकर पूजने लगे थे।

'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP से 'शक्तिमान' को भारी नुकसान, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें