फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण, महाभारत ही नहीं इन पांच शोज से भी जुड़ी हैं बचपन की यादें, खेलना तक भूल जाते थे बच्चे

Wed, 15 Apr 2020 05:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
90's के आखिरी में 20s के शुरुआत दौर के ऐसे कई पॉपुलर सीरियल रहे हैं, जिन्हें याद कर लोग अपने बचपन की यादों में चले जाते हैं। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में हमारी यादों को ताजा करने का काम कर रहा है दूरदर्शन। दूरदर्शन पर तमाम पुराने सीरियलों को दोबारा दिखाया जा रहा है। दर्शक इसे देखना भी पसंद कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको रामायण, महाभारत के अलावा कुछ ऐसे शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी लोगों को याद हैं। इनकी कहानी ही कुछ ऐसी थी कि उस दौर का हर बच्चा खेलना तक भूल जाता था। आइए एक बार फिर ताजा करते हैं यादें।
विज्ञापन

2 of 6
अलिफ लैला - फोटो : ट्विटर

अलिफ लैला

यह शो 1993-97 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। 'रामायण' के बाद रामानंद सागर प्रोडक्शन का यह दूरदर्शन पर दूसरा सीरियल था, जो काफी पॉपुलर हुआ। अलिफ लैला 'अरेबियन नाइट्स' किताब की कहानियों पर आधारित अलिफ लैला में रहस्य और जादुई दुनिया को दिखाया गया था। इसे इस दौर के बच्चों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 6
शाकालाका बूमबूम - फोटो : social media

शाकालाका बूमबूम

साल 2000 में दूरदर्शन पर बच्चों के बीच एक सीरियल बेहद पॉपुलर था। 'शाकालाका बूम बूम'। सीरियल की कहानी संजू के चारों ओर घूमती है जिसे एक जादुई पेसिंल मिल जाती है। उस पेसिंल की खासियत यह होती थी कि उससे जो भी चित्र बनाए जाते, वे वास्तविक रूप प्राप्त कर लेते थे। दूरदर्शन पर इसके शुरुआती 30 एपिसोड दिखाए गए थे। उसके बाद 2000 से ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। संजू का किरदार और उसकी वो जादुई पेंसिल आज भी कोई देख ले तो अपने बचपन के दिनों में लौट जाएगा।

4 of 6
विकराल और गबराल - फोटो : social media

विकराल और गबराल

उन दिनों विकराल और गबराल देखकर डर जरूर लगता था लेकिन देखना भी नहीं छोड़ सकते थे। कुछ ऐसा पॉपुलर था ये शो। 19 जुलाई 2003 में शुरू हुआ ये शो 28 अगस्त 2004 तक चला था। ये उस वक्त का सबसे हॉरर शो माना जाता था। एक सीजन तक बिना किसी लीड के चलने के बाद इस धारावाहिक में एक्टर ममिक सिंह 'विकराल' के किरदार में आए जो भूतों को पकड़ते थे। बता दें विकराल हालीवुड के वेन हेलसिंग किरदार की नकल था।
विज्ञापन

5 of 6
सोनपरी - फोटो : Social Media

सोनपरी

23 नवम्बर 2000 से 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये शो नए दौर का बेहद पॉपुलर सीरियल था। सीरियल देखकर हर बच्चा चाहता था कि उसके पास भी एक सोनपरी हो। सोनपरी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला एक काल्पनिक टेलीविजन धारावाहिक था जो उस वक्त बच्चों को बहुत पसंद हुआ करता था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई भाषाओं में इस कार्यक्रम का अनुवाद किया गया। शो में सोनपरी से लेकर आलतू और फ्रूटी से लेकर अप्पी तक सभी किरदारों ने जैसे हम से दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हातिम - फोटो : social media

हातिम

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'हातिम' टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक था। इस सीरियल का पहला एपिसोड 26 दिसंबर 2003 को प्रसारित हुआ था। इस कहानी की शुरुआत यमन के राजा के पुत्र हातिम (राहील आजम) के जन्म से शुरू होती है। राहील आजम ने 'हातिम' में मुख्य किरदार निभाया था। राहिल आज टीवी के जाने माने एक्टर हैं। सीरियल में उनका किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें