फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के 'सुग्रीव' के निधन से सिमरन खन्ना के तलाक तक, हफ्तेभर की टीवी की पांच खबरें

Wed, 15 Apr 2020 03:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shyam Sundar, Simran and Arun Govil - फोटो : file photo
'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar - फोटो : twitter
'रामायण' के 'सुग्रीव' का निधन
'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण पर जहां सभी दर्शक खुश हैं तो वहीं इस शो से जुड़ी बुरी खबर आई हैं। इस शो में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर (Shyam Sundar)  का निधन हो गया है। श्याम सुंदर के निधन की खबर से टीवी जगत में हलचल मच गई है। खास बात है कि जिस वक्त 'रामायण' में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड दिखाया जा रहा था उस वक्त ही ये खबर आई। ऐसे में दर्शक इस खबर से सदमे में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
arun govil - फोटो : social media
वेरीफाइड हुआ रामायण के राम का ट्विटर अकाउंट
रामायण को फिर से टीवी पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं। रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। हाल ही में उनके ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइड कर दिया गया।

4 of 6
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कोरोना के खिलाफ टीवी कलाकारों ने जारी किया वीडियो कैंपेन
लॉकडाउन की समयसीमा 3 मई तक बढ़ा देने के बाद सरकार दोगुनी तैयारी और गाइडलाइन के साथ आगे बढ़ रही है। चार दिवारी में कैद लोगों को हताशा से दूर रखने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी समानांतर प्रयास कर रहे हैं। समाज में आशा की किरण बरकरार रखने के लिए कलर्स ने एक खास पहल की है। कलर्स ने समाजसेवी संस्थान गूंज के साथ मिलकर एक वीडियो कैंपेन चालू किया है। इस वीडियो में कलर्स के मुख्य आठ शो के कलाकार 'हम होंगे कामयाब' गीत गाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Tv Lakshman aka Sunil Lahri - फोटो : twitter
'रामायण' पर मीम्स बनते ही सामने आए टीवी के लक्ष्मण
टीवी पर रामायण की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स भी बन रहे हैं। 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन मीम्स पर प्रतिक्रिया दी है। इन्होंने कहा- 'लोगों ने ये मीम्स मेरे पास भेजे हैं, जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है। बुरा बिल्कुल नहीं लगा रहा। मेरे भाई के बच्चे भी मुझे ये मीम्स भेजते रहते हैं। मैं इन्हें एन्जॉय करता हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Simran Khanna - फोटो : twitter
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गायू ने लिया तलाक
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री सिमरन खन्ना सुर्खियों में हैं। दरअसल, सिमरन का पति भरत दुदानी से तलाक हो गया है। सिमरन अभिनेत्री चाहत खन्ना की बहन हैं। याद दिला दें कि सिमरन और उनके पति के बीच अलगाव की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही थीं जिसके बाद अब अभिनेत्री ने ये कंफर्म किया है कि वो अपनी पति से अलग हो रही हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की इस अभिनेत्री ने लिया तलाक, बोलीं- 'हमारे रास्ते अलग हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें