टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्वेता तिवारी की इमेज जहां टीवी पर एक सीधी सादी बहू की है, तो वहीं पलक इसके बिल्कुल उलट हैं। पलक की ताजा तस्वीरें उनके ग्लैमरस अंदाज को बखूबी बयां करती हैं।