'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण से दर्शक गदगद हैं। 28 मार्च से इसका प्रसारण सुबह 9 से 10 बजे तक डीडी नेशनल पर शुरू हो गया है। इस पौराणिक सीरियल के प्रसारण के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (Prem Sagar ) ने एक वीडियो मैसेज के जरिए 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर अपना रिएक्शन दिया है।