टेवीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक (Kavita Kaushik) इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से लाइमलाइट में हैं। कविता ने ये ट्वीट 'रामायण' के दोबारा प्रसारण को लेकर किया था। कविता का ये ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे। कविता ने भी ट्रोलर्स को एक के बाद एक जवाब दिए। वहीं अब कविता ने अपने उस ट्वीट को लेकर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अभिनेत्री अपने ट्वीट का मतलब समझा रही हैं साथ ही कह रही हैं कि उन्होंने 'रामायण' की बेइज्जती नहीं की है।