फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' में 'राम सेतु' बनते ही ट्रेंड करने लगा 'सेना चली', यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Sun, 12 Apr 2020 08:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम सेतु - फोटो : ट्विटर
बीते रोज दूरदर्शन पर रामायण का राम सेतु वाला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। राम जी की सेना द्वारा राम सेतु बनते ही रवीन्द्र जैन का गाना 'राम जी की सेना चली' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। रामायण में अब तक दिखाया गया है कि रावण माता सीता का हरण करके लंका ले गया है। यहां भगवान राम अपनी पूरी वानर सेना के साथ समुद्र के इस पार खड़े हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भगवान राम सागर से प्रार्थना करते हैं लेकिन सागर उनकी विनती नहीं सुनता और फिर भगवान राम क्रोध में धनुष उठाते हैं तभी सागर प्रगट होकर सेतु निर्माण का उपाय बताता है। वानरों की सेना बिना एक क्षण की देरी किए पुल का निर्माण करने लगती है। बीती रात जैसे ही सोशल मीडिया पर यह एपिसोड प्रसारित हुआ #सेनाचली ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

सेतु निर्माण का गाना राम जी की सेना चली, रवीन्द्र जैन द्वारा गाया हुआ है। रामायण के ज्यादातक गीत रवीन्द्र जैन ने ही गाए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये एपिसोड देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए। एक अन्य ने लिखा- दुनिया का पहला पुल राम जी सी सेना द्वारा बनाया गया था। राम सेतु से राम जी की सेना चली। जय श्री राम।

 

4 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
एक यूजर ने लिखा- मुझे यह गाना सबसे ज्यादा पसंद है। एक यूजर ने लिखा- डीडी नेशनल आप राम सेतु का एपिसोड मत काटो। इस सेतु निर्माण में कई लोगों का योगदान है। एक गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था। आपसे निवेदन है, कृपया ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan - फोटो : Twitter

बता दें 'रामायण' के दोबारा प्रसारण की वजह से सीरियल के सभी अभिनेता फिर से चर्चा में आ गए हैं। चाहे वो राम बने अरुण गोविल हों या सीता बनीं दीपिका चिखलिया। बीते रोज अरुण गोविल का ट्विटर अकाउंट भी वेरिफाई हो गया। उन्होंने अपने अकाउंट से 33 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी जो खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें