फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों की मांग पर एक बार फिर से प्रसारित होने जा रही रामायण, ये होगा समय

Wed, 14 Apr 2021 10:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना महामारी एक बार फिर से कहर बरपा रही है। ऐसे में कइयों का कहना है कि लॉकडाउन लगने की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। लोगों का घर पर मन लगा रहे और उनका समय सकारात्मकता के साथ गुजरे, इसको लेकर एक बार फिर से रामायण शुरू की जा रही है। रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
People watching Ramayan - फोटो : Instagram
रामानंद सागर की रामायण पिछले साल लॉकडाउन के समय में जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
रामायण में सीता व अन्य - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala
रामायण में भगवान राम की कहानी में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जो आज भी सभी परिस्थितियों, आयु और समूहों को जोड़ती है। वहीं पुरुषोत्तम राम के किरदार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रामायण में कई ऐसी घटनाएं हैं, जो आज भी लोगों को कठिनाइयों से उभरने में मदद करती हैं।

4 of 6
रामायण - फोटो : Ramayan
बता दें कि 1987 में पहली बार रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण टीवी पर ऑन एयर हुई थी। उस समय भी इसने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कहा जाता है कि रविवार को जब ये शो आता था तब सड़कें सुनसान हो जाती थीं, क्योंकि सभी लोग अपनी टीवी पर ये शो देखने में मग्न हो जाते थे।
विज्ञापन

5 of 6
रामायण - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala
रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया है। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। भगवान राम की कहानी में परेशानी से निकलने के लिए काफी समाधान सुझाए गए हैं जो लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
भारत में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। देश में एक तरफ जहां कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है तो वहीं, कोरोना के कारण काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में कोरोना के एक्टिव मामले अब 13 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों का आंकड़ा देखें तो पता चलता है कि देश में लगातार डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें