फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जल्द ही शो में वापस लौटेंगी दयाबेन, प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 13 Apr 2021 09:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा वकानी - फोटो : Instagram
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का पसंदीदा किरदार दिशा वकानी की वापसी को लेकर पिछले कुछ वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां तक कि कुछ समय पहले खबरें थीं कि अब दिशा अका दयाबेन शो में नहीं लौटेंगी। लेकिन शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और दिशा के वापस लौटने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 5
जेठालाल, दयाबेन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने कहा है कि, 'मैं समझ सकता हूं कि अब दर्शक भी दयाबेन का इंतजार करते-करते थक चुके हैं। वो भी शो में उनकी वापसी चाहते हैं और मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। मैं भी उन्हें वापस शो में देखना चाहता हूं। एक दर्शक के नजरिए से बोलूं तो मैं भी दयाबेन को शो में वापस चाहता हूं, लेकिन इस महामारी के दौरान कुछ चीजें संभव नहीं हो पा रही हैं। लोगों को अगले दो तीन महीनों तक और मेरा साथ देना होगा। मैं उनसे विनती करता हूं कि वो हमारी परेशानी समझें।'
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
वहीं बीते दिनों यह भी खबरें थीं कि शो में रिपीट कंटेंट दिखाया जा रहा है। इसपर असित मोदी ने कहा, 'जब कोई शो या फिर कोई सेलिब्रिटी लोगों के बीच लोकप्रिय होता है तो उनके समर्थक और उनको नफरत करने वाले दोनों होते हैं। हम और हमारे लेखक दिन रात लगाकर अच्छी कहानियां लिखने की पूरी कोशिश करते हैं। हम अपनी कहानियों में दोहराव नहीं कर रहे हैं और यही कारण है कि शो पिछले 13 वर्षों से हिट है।'

 

4 of 5
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो काफी लंबे समय से शो से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें भी आई थीं लेकिन सब अफवाह निकलीं। यह भी खुलासा हुआ था कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा वकानी की एंट्री कब और किस अंदाज में होती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें