फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे ये 10 सितारे

Sun, 01 Dec 2019 05:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Gautami, Ram Kapoor, Dipika and Shoaib - फोटो : file photo
टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें सेट पर ही प्यार हो गया और फिर शादी के बंधन बंध गए। इनमें से कुछ की प्रेम कहानियां इतनी दिलचस्प हैं कि उन्हें जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। जानिए टीवी इंडस्ट्री की ऐसी पांच जोड़ियां के बारे में जिनकी लव स्टोरी छोटे पर्दे से ही शुरू हुई।
विज्ञापन

2 of 6
Ram Kapoor and Gautami
राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी दोनों ही मझे हुए कलाकार है। इनकी लव लाइफ की शुरुआत का जरिया भी टेलीविजन ही बना। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात साल 2000 में आए सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। इस  सीरियल में राम कपूर ने राहुल का तो वहीं गौतमी ने आंचल का किरदार निभाया। इस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी बनी थीं।दोनों की केमिस्ट्री को न केवल दर्शकों ने पसंद किया बल्कि एक दूसरे को भी यह दोनों शूटिंग के दौरान ही दिल दे बैठे थे। एक पार्टी के दौरान राम कपूर ने बड़े ही साधारण तौर पर गौतमी को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने झट से इसे स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim in Dubai - फोटो : instagram
बिग बॉस-12 की विनर दीपिका कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से (22 फरवरी) शादी कर ली थी। ये दीपिका की दूसरी शादी थी। इससे पहले दीपिका ने रौनक मेहता से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी दो साल भी नहीं चल पाई थी। दीपिका और शोएब ने साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में अभिनय किया था। 

4 of 6
रोशेल राव और कीथ सिकेरा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में नजर आई मशहूर जोड़ी रोशेल राव-कीथ सिकेरा ने गोवा में शादी की थी। कीथ की पहली शादी टीवी अभिनेत्री सम्युकता से हुई थी। जो छह साल तक ही चल पाई थी। अब कीथ और रोशेल अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ravi Dubey - फोटो : file photo
रवि दुबे और सरगुन की जोड़ी बहुत मशहूर है। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suyyash Rai and Kishwer
टीवी अभिनेता सुयश और किश्वर 2010 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2016 में शादी कर ली। टीवी पर दोनों ने एक सीरियल के लिए मां-बेटे का रोल भी अदा किया था। काम करते-करते दोनों में प्यार हुआ फिर शादी हो गई। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: बदल जाएगा 'बिग बॉस' का माहौल, रश्मि के बाद अब शहनाज से रोमांस करेंगे सिद्धार्थ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें