फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: बिग बॉस मराठी से लाखों रुपये कैश लाने के बाद भी मायूस हुईं राखी, मां की तबीयत ने बढ़ा दी चिंता

Mon, 09 Jan 2023 03:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है। राखी सावंत इन दिनों मराठी बिग बॉस में नजर आ रही थीं। इसी वजह से वह बाहरी दुनिया से एकदम दूर थीं। राखी को हर वक्त कैमरे में कैद कर लेने वाले पैपराजी भी उनको बेहद मिस कर रहे थे। हालांकि अब राखी बिग बॉस से बाहर आ गई हैं और आते ही उनको एक बुरी खबर सुनने को मिली है। दरअसल राखी सावंत की मां की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस मराठी के टॉप फाइव कंटेस्टेंट में से एक थीं। हालांकि राखी इससे पहले भी हिंदी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं मराठी सीजन में राखी ने अपने एक से बढ़कर एक ड्रामे से सभी को भरपूर तरीके से एंटरटेन किया है। इस सीजन में उनके मंजुलिका वाले कैरेक्टर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस शो के एक सीजन से उनका मंजुलिका वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें-  Pathaan: ‘बिग बॉस 16’ में ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान? सलमान संग मस्ती करते आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
शो में राखी को खूब पॉपुलरिटी मिली थी। कहा जा रहा था कि राखी इस बार शो की विनर भी बन सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जिसके बाद राखी के सामने दो ऑफर थे पहला तो वह नौ लाख रुपये कैश लेकर शो से खुद को आउट कर लें या फिर विनर बनने की रेस में रहें। लेकिन राखी ने नौ लाख रुपये का ऑफर एक्सेप्ट कर के शो से बाहर आ गईं। 

विज्ञापन

4 of 4
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी जब एयरपोर्ट पहुंची तो उनके बॉयफ्रेंड आदि दुर्रानी उनको रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान राखी ने अपने फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। तब राखी ने बताया कि बिग बॉस से बाहर आते ही उनको इस बात की जानकारी मिली कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। राखी ने कहा कि अभी रात के वक्त मैं उनसे मिल नहीं पा रही हूं। आपलोग मेरी मां के लिए दुआ करिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें