फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के ऑपरेशन से पहले भावुक हुईं राखी सावंत, कहा- सलमान जैसा बेटा हर घर में हो

Mon, 19 Apr 2021 01:31 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों अपनी मां का ख्याल रखने में जुटी हुई हैं। दरअसल, राखी की मां कैंसर से जूझ रही हैं और काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इस बुरे समय में सलमान और उनके परिवार ने राखी का काफी सपोर्ट किया। अब राखी की मां का फाइनल ऑपरेशन होने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अभिनेता का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। राखी मास्क पहने हुए उनसे दूरी बनाए हुए खड़ी हैं। राखी इस वीडियो में कहती हैं, 'आज मॉम का ऑपरेशन है, फाइनली डॉक्टर संजय शर्मा उनका कैंसर पूरी तरह से निकाल देंगे। मां अब आपका कैंसर निकल जाएगा हमेशा के लिए'। इसके बाद राखी मां से पूछती हैं कि आप सलमान जी को क्या कहना चाहोगी?
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद राखी की मां सलमान खान को धन्यवाद देते हुए कहती हैं, 'हम परेशान थे कि अब हमारे पास पैसा नहीं है तो हम क्या करेंगे, लेकिन भगवान ने हमारे लिए सलमान खान को फरिश्ता बनाकर जीवन में भेजा। वो मेरा ऑपरेशन करवा रहे हैं। उनका पूरा परिवार मेरे लिए खड़ा है। मैं सभी को धन्यवाद करती हूं।'

4 of 5
राखी सावंत और जया सावंत - फोटो : Instagram

राखी आगे कहती हैं, 'थैंक्यू सलमान जी कि आपने आज मेरी मां की जान बचाई है। आपके कारण ही आज इतना बड़ा ऑपरेशन हो रहा हो। आपने हमे दुनिया का नंबर वन डॉक्टर दिया है। पूरे हिंदुस्तान के घर-घर में सलमान भाई और सोहेल भाई जैसा बेटा हो। मैं आपके पैरेंट्स को धन्यवाद करती हूं कि आप दोनों भाई हमारी फैमिली के लिए एंजेल बनकर आए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत की मां - फोटो : Instagram
बता दें कि राखी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि उनकी मां कैंसर से जूझ रही हैं, जिसके बाद सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। राखी ने इंस्टाग्राम पर सलमान का शुक्रिया अदा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें