फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: सब्जियों के दाम सुन भड़कीं राखी सावंत, गुस्से में खाली हाथ ही घर लौटीं

Sat, 17 Apr 2021 06:39 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भी भयावह स्थिति देखने को मिली है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आ गए।वहीं हालात पर काबू पाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल को लेकर एक टिप्पणी की थी। वहीं एक बार फिर राखी चर्चा में है। दरअसल, राखी सावंत बाजार में सब्जियां खरीदने के लिए बाहर निकली थीं और उनके दाम जानकर वो भड़क उठीं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह दुकान पर फल और सब्जियां लेने जाती हैं और चुनकर पसंद भी लेती हैं। इसके तुरंत बाद सब्जी वाला उन्हें बिल थमा देता है जिसे देखकर राखी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वहीं राखी सावंत गुस्से से भड़क जाती हैं और सब्जी लिए बिना ही घर वापस चली जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
बता दें कि यह वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में राखी कहती दिख रही हैं कि 'ये लोग लूट रहे हैं, कोई भला 1650 रुपये की सब्जी होती है क्या?' इतना ही नहीं फिर राखी बिना सब्जियां लिए कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं।
 

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत सब्जी खरीदने के बीच लोगों को खूब हंसाती हैं और लोगों को मास्क पहनने के लिए भी कहती हैं। इतना ही नहीं राखी सांवत यहां 'बिग बॉस' वाली जूली को लेकर कहती हैं, 'मास्क नहीं पहनोगे तो ये जूली मारेगी मूली।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram
बता दें कि राखी सावंत ने कुछ समय पहले अपने मां के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी। उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो इसे लेकर काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि वो फिर अपनी मां को लेकर अस्पताल जाने वाली हैं और उन्हें चिंता है कि कोरोना कब जाएगा। राखी की मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। इसे लेकर राखी ने सलमान का काफी आभार जताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें