फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण में 'सीता' बनीं दीपिका चिखलिया की शादी में पहुंचे थे राजेश खन्ना, Wedding Album की तस्वीरें वायरल

Sat, 25 Apr 2020 09:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर
80 के दशक का सुपरहिट सीरियल 'रामायण' के प्रसारण को एक महीने हो चुके हैं। सीरियल के अभिनता लगातार खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच 'सीता' का रोल करने वालीं दीपिका चिखलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर
रामानंद सागर के 'रामायण' ने दीपिका की किस्मत बदल दी। सीरियल के बाद असल जिंदगी में लोग उन्हें सीता की तरह पूजने लगे थे। रामायण की लोकप्रियता के कुछ सालों बाद साल 1991 में दीपिका ने गुजराती बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। दीपिका के रिसेप्शन में सुपरस्टार राजेश खन्ना भी पहुंचे थे। राजेश खन्ना के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका के पति की कॉस्मेटिक कंपनी है। उनकी दो बेटियां जूही और निधि हैं। दीपिका की अपनी बेटियों के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग है। वो अक्सर बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 

4 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने साल 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से मुख्य अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू किया था। 1985 में दीपिका ने मशहूर सीरियल 'दादा दादी की कहानी' में अहम किरदार निभाया। 'रामायण' से पहले वो रामानंद सागर के साथ सीरियल 'विक्रम बेताल' में काम कर चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
सीता के रोल के लिए रामानंद सागर ने शर्त रखी थी कि 'सीता ऐसी लगनी चाहिए कि स्क्रीन पर आए तो इंट्रोड्यूस ना करना पड़े। दर्शकों को ये बताना ना पड़े कि दो तीन लड़कियां चल रही हैं तो उनमें सीता कौन है।' 'रामायण' में सेलेक्शन से पहले दीपिका का चार-पांच स्क्रीन टेस्ट हुआ था तब जाकर वो इस रोल के लिए चुनी गई थीं।

अरहान के 15 लाख निकाले जाने के बाद अब बोलीं रश्मि देसाई, कहा- 'हां मैने गलती की'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें