फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो जीतकर रातोंरात लाइमलाइट में आ गए थे पांच सितारे, अब गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर

Thu, 27 Feb 2020 12:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rahul Roy, Abhijeet Sawant and Ashutosh Kaushik - फोटो : twitter
टीवी पर रियलिटी शो की भरमार है। इन शोज में आम से लेकर खास हर कोई नजर आया। वहीं दर्शकों को जबरदस्त धमाल भी देखने को मिला। खास बात है कि बिग बॉस से लेकर इंडियन आइडल तक कई रियलिटी शोज आए जिसके विजेताओं ने खूब नाम कमाया। कुछ विजेता ऐसे भी रहे जो कुछ वक्त तो चर्चा में रहे लेकिन अब गुमनाम हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अभिजीत सावंत - फोटो : AmarUjala
'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि इनके गाए गाने लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ते थे कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। हालांकि आज से सितारा गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था। इसके बाद अभिजीत ने 'आपका अभिजीत' नाम से एलबम भी लॉन्च किया जिसका 'मोहब्बतें लुटाऊंगा गाना' सुपरहिट हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद तनुश्री दत्ता की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां' गाना भी गाया लेकिन उसके बाद जैसे अभिजीत गायब ही हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
Ashutosh Kaushik - फोटो : file photo
'बिग बॉस सीजन' 2 के विजेता आशुतोष कौशिक बने थे। आशुतोष इस शो से पहले एमटीवी रोडीज जीत चुके थे। दो रियलिटी शो जीतने के बाद भी आशुतोष गायब हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लाइमलाइट से दूर यूपी के सहारनपुर और दिल्ली में ढाबा चलाते हैं।

4 of 6
Hrishant Goswami - फोटो : twitter
इस लिस्ट में हृषंत गोस्वामी का भी नाम शामिल है। हृषंत गोस्वामी ने 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट एंड मेगा कॉन्टेस्ट से लाइमलाइट में आ गए थे। इन्होंने बिग बॉस सीजन चार में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। शो में लोकप्रिय होने के बाद अपने करियर में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। 
विज्ञापन

5 of 6
manveer gurjar - फोटो : file photo
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद लंबे वक्त तक वह लाइमलाइट से दूर रहे। फिलहाल वो अब 'आज की अयोध्या' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rahul Roy
महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से रातों रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने 'बिग बॉस' का पहला सीजन अपने नाम किया था। राहुल के साथ टॉप 3 में कारोल ग्रैसियस और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहुंचे थे। बिग बॉस का सीजन 1 सलमान खान नहीं बल्कि अरशद वारसी ने होस्ट किया था। राहुल रॉय को इस शो से बहुत नाम कमाया लेकिन उनकी फिल्में ज्यादा हिट नहीं हो पाईं। इसके बाद देखते ही देखते राहुल लाइमलाइट से दूर हो गए। खबरों की मानें तो राहुल 'तितली' (Titli) फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म 'आगरा' में नजर आएंगे। यह फिल्म परिवार के भीतर राजनीति और रिश्तों पर आधारित होगी। 

इस गायक ने जलाया लोगों के मन में आस्था का दीप, रामायण की आवाज बन दुनिया भर में छाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें