स्टार प्लस का नया रियलिटी शो 'द स्मार्ट जोड़ी' आज से शुरू होने वाला है। इस शो में एक साथ 10 सेलिब्रिटी कपल प्रतिभागी बनेंगे। शो बहुत ही मजेदार होने वाला है क्योंकि फैंस को ये जानने का मौका मिलेगा कि उनके पसंदीदा कपल का रिश्ता रियल और रील लाइफ में कितना अलग है। स्मार्ट जोड़ी में आने वाली जोड़ियों का खुलासा हो गया है। शो में बिग बॉस फेम राहुल महाजन अपनी पत्नी नताल्या महाजन के साथ दिखेंगे।