फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्टर की मौत पर फूट-फूटकर रोया पिता, एफबी पर टैग कर बेटे को लिखा, 'दुनिया क्यों छोड़ गया'

Wed, 30 Jan 2019 08:14 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul
बीते मंगलवार टीवी जगत के मशहूर अभिनेता राहुल दीक्षित के सुसाइड करने से उनके घरवाले सदमे में हैं। इस दुखभरी घड़ी में राहुल के पिता महेश दीक्षित खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि महेश ने फेसबुक अकाउंट पर बेटे के दुनिया से चले जाने के गम में एक पोस्ट टैग किया है,  जिसमें उन्होंने बहुत दुखभरे शब्द लिखे हैं....
 
विज्ञापन

2 of 5
rahul
महेश के पिता ने बेटे राहुल को उसके फेसबुक अकाउंट पर टैग कर लिखा है 'इस दुनिया को क्यों छोड़ कर चला गया। राहुल।' इस पोस्ट में महेश का बेटे राहुल से बिछड़ने का दुख साफ झलक रहा है। खबरों के मुताबिक, राहुल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। उनका मृत शरीर ओशिवारा स्थित निवास पर पाया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन सुसाइड नोट होने के शक पर पुलिस उसकी तहकीकात में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
rahul
बता दें कि आज सुबह ही उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया था कि इस घटना से जुड़ा अभी तक उन्हें कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ करार दे केस दर्ज कर लिया था और इस मामले की जांच भी जारी है। इसके साथ ही राहुल से संबंध रखने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। 

Mumbai: A 28-year-old TV actor named Rahul Dixit allegedly committed suicide early this morning. Police have registered a case of accidental death, further investigation is underway.  #Maharashtra

— ANI (@ANI) January 30, 2019

4 of 5
tv actors
आपको बता दें  कि किसी टीवी स्टार्स के आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। राहुल दीक्षित से पहले टीवी शो 'बालिका वधु' की मुख्य अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी, बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान और साल 2017 में असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने भी आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul
बता दें कि स्ट्रगलिंग एक्टर राहुल दीक्षित को इंडस्ट्री में जगह न बना पाने की वजह से इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा।  राहुल की उम्र 28 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें