बिग बॉस को 51 दिन हो गए हैं और इन 12 हफ्तों में पुनीश और बंदगी के प्यार का तड़का बराबर देखने को मिला। लेकिन इस बात से पुनीश पर कैसे गरम हुईं बंदगी आइए जानते हैं..
विज्ञापन
2 of 5
Puneesh And Bandgi
घर में ऐसा पहली बार हुआ है जब बंदगी ने पुनीश को आड़े हाथों लेते हुए तगड़ी फटकार लगाई। पहले आपको मामला बता दें कि आखिर क्या थी बंदगी की पुनीश पर बिगड़ने की वजह।
विज्ञापन
3 of 5
Puneesh And Bandgi
दरअसल, ये मामला शुरू होता है पुनीश, हिना और सपना से। जहां पुनीश सपना के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं और वहीं बैठी हिना पुनीश की सपना के बारे में कही एक-एक बात सपना को बता देती हैं। इसके बाद सपना ने पुनीश को कुत्ता कह डाला। लेकिन कहीं ना कहीं बंदगी को ये बात घर कर गई।
4 of 5
Puneesh And Bandgi
बता दें कि पुनीश ने सपना के बारें में बोला था कि घर से जाने के बाद सपना को सिक्योरिटी रखनी चाहिए। क्योंकि जहां वे डांस करने जाती हैं वहां रहीस बाप की बिगड़ी औलादें आती है जिनपर कट्टे और बंदूक होते हैं। इसके बाद पुनीश ने ये भी कहा कि अब के बाद ये शो में आने वाले लोग सपना को उठा कर ले जाएंगे।
वहीं, बंदगी ने सारा मामला शांत होने के बाद पुनीश को समझाया कि उसे ये सब नहीं बोलना चाहिए था। बंदगी ने ये भी कहा कि हिना ने सपना के तुम्हारे खिलाप कान भर दिए हैं। इतने में पुनीश गर्मजोशी में आकर बंदगी पर भड़क उठते है। पुनीश ने कहा कि बंदगी तुम मुझे मत डांटो।