बिग बॉस सीजन-11 में चल रहे पुनीश और बंदगी के रोमांस ने चैनल के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि शो का टाइम बदलने पर विचार किया जा रहा है....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bandgi Kalra
बता दें कि पुनीश-बंदगी के दिन-रात के रोमांस ने चैनल को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खबर है कि दोनों का रोमांस इस हद तक बड़ गया है कि शो के मेकर्स को इसका टेलीकास्ट समय बदलना पड़ रहा है। फिलहाल बिग बॉस रात 10.30 शुरू होता है। पुनीश-बंदगी के कारण शो की टाइमिंग रात 11 बजे करने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से इस शो में इस्तेमाल हो रहे गालियां और अश्लील कंटेंट को सज्ञान में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Bandgi Kalra
बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन में गौतम गुलाटी- डाइंड्रा, सुयस- किस्वर और कीथ-रसेल के बीच के रोमांस को भी छोटे पर्दे पर उतारा गया था लेकिन पुनीश और बंदगी के पल-पल के रोमांस ने इन सबको पछाड़कर रख दिया है।
4 of 5
Bandgi Kalra
पुनीश शो में अपनी सारी हदें पार कर चुके हैं। क्योंकि उन्होंने बंदगी को नेशनल टेलीविजन पर कपड़े उतारने तक की बात कह डाली है। यहां तक कि अभी हाल ही के एपीसोड में दोनों घर बाथरूम में काफी देर तक एकसाथ रहे।खास बात यह है कि सलमान खान की तरफ से चेतावनी मिलने के बाद भी इस तरह की अश्लील हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है।
वहीं, बंदगी भी कुछ कम नहीं हैं क्योंकि वे भी शो में पुनीश के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। जबकि बंदगी के भाई वसु कालरा दोनों के रोमांस को सिर्फ पर्दे तक का रोमांस बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब शो में बने रहने के लिए किया जा रहा है। साथ ही वसु ने कहा कि उन्हे अपनी बहन पर पूरा भरोसा होने के साथ-साथ गर्व भी है।