जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी टीवी पर एकबार फिर प्रसारित होने की तैयारी में है। शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है लेकिन इसमें सुमोना चक्रवर्ती नहीं दिखाई दे रही हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है। सुमोना शो पर कपिल की पत्नी मंजू का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब हंसाती हैं। शो पर कपिल शर्मा मंजू का खूब मजाक बनाते हैं। सुमोना इस शो के लिए मोटी रकम वसूलती हैं।
लेती हैं दो से तीन लाख रूपये
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुमोना शो में एक एपिसोड के लिए दो से तीन लाख रूपये लेती हैं। वे शो के पुराने कलाकारों में से एक हैं। वे टेलीविजन इंडस्ट्री में भी लंबे समय से काम कर रही हैं। उनके अभिनय को सालों से दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं सुमोना चक्रवर्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें।